बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 21 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाटापारा इकाई की नवीन कार्यकारिणी की गई घोषणा की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत छात्रा प्रमुख राशि त्रिवेदी, बलौदा बाजार विभाग संयोजक राधेश्याम साहू, बलौदा बाजार जिला संयोजक फाल्गुनी सोनी उपस्थित रहे। राशि त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने को कहा।
वह आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। विभाग संयोजक राधेश्याम साहू ने विद्यार्थी परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। वह विद्यार्थी परिषद के कार्य पद्धति से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। जिला संयोजक फाल्गुनी सोनी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नगर अध्यक्ष सोमेश सिन्हा, नगर मंत्री लक्ष्मी मानिकपुरी, नगर सह मंत्री हरिओम मिश्रा, संस्कार सोनी व कनिका मिश्रा, नगर कार्यालय मंत्री उमेंद्र साहू, कार्यालय सह मंत्री वेदांत वर्मा, रोशनी सोनी, सह प्रमुख खुशबू साहू, एसएफडी प्रमुख दीपेश शर्मा सह प्रमुख रिया, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख साक्षी निर्मलकर, सह प्रमुख लीना राजपूत, खेलो भारत प्रमुख अरुण कुमार, सह प्रमुख दामिनी साहू, सोशल मीडिया प्रमुख संजू चतुर्वेदी, सह प्रमुख संजू साहू, भारतीय नौरंगी, अग्रविजियन प्रमुख राजदीप गौरा रहे।