बलौदा बाजार

एक माह का मास परायण पाठ शुरू
14-Jul-2025 4:09 PM
एक माह का मास परायण पाठ शुरू

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 जुलाई। सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार द्वारा मास परायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जो कि सावन के एक माह तक चलेगा।

पं. चंद्रहास पांडेय गैतरा वाले द्वारा रामचरित मानस पाठ शाम 4 से 5 बजे तक प्रतिदिन एक पाठ किया जा रहा है। पं. वाल्मीकि शुक्ल विप्र वाटिका में प्रतिदिन पाठ किया जा रहा है, इसमें सभी वर्ग जाति के लोग भाग ले सकते हैं।

यह पाठ सभी धर्म प्रेमियों के लिए किया जा रहा है। पूरे एक माह सावन तक पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. श्याम शुक्ला, पं. सुशील तिवारी, पं. नारायण शुक्ला पं. राजकुमार तिवारी, पं. शिव नरेश मिश्रा पं. राजीव लोचन शुक्ला, पं. विष्णु धर दीवान, पं. मनोज दुबे,  पं. छवि श्याम दुबे, पं. प्रमोद शुक्ला सुरेंद्र वाजपेई तरण ठाकुर, पं. चंद्रराज पांडे, पं. संजय शर्मा  पंडित आशुतोष शर्मा अलका शर्मा ऋचा द्विवेदी श्रद्धा मनोज दुबे ममता शुक्ला कीर्ति शर्मा अनामिका मिश्रा पीयूष मिश्रा गार्गी शंकर बाजपेयी स्वती मिश्रा तारा बाजपेयी शुक्ला स्वाति पांडेय नेहा बाजपेई करुणा दुबे प्रभा तिवारी  सरस्वती तिवारी कल्पना मिश्रा उक्त पाठ में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट