बलौदा बाजार

पालिका अध्यक्ष ने किया महिला समूह को चेक वितरित
08-Jul-2025 4:29 PM
पालिका अध्यक्ष ने किया महिला समूह को चेक वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदा बाजार, 8 जुलाई। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं के स्वावलंबी जीवन के लिए छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना  के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा 5 लाख रुपये का चेक बंधन महिला स्व सहायता समूह को प्रदाय किया गया।

 नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने समूह की महिलाओं से राशि के उपयोग एवं प्राप्त ब्याज दर की जानकारी सहित आपसी लेनदेन की प्रक्रिया की जानकारी ली व कहा-महिला समूह को प्राप्त राशि का सही ढंग से उपयोग किये जाने व स्वयं को बेहतर ढंग से महिला समूह आगे आकर स्वावलंबी जीवन जिए।

 यही शासन की इस योजना का उद्देश्य है।

 

 महिला स्वयं सहायता समूह के प्रकरण को बैंक तक पहुंचाने एवं ऋण दिलाने में दीपिका बंजारे का योगदान रहा है, इस समुह को चेक वितरण के अवसर पर पार्षद प्रिया शशिभूषण शुक्ला, हरजीत सिंह सलूजा, अमितेष नेताम, गौतम चौहान, लोकेश कुमार चेलक, मनोजकांत पुरेना, सलमान शेख, शशिभूषण शुक्ला सहित महिला स्व- सहायता समूह की अध्यक्ष शीमती शशि साहू, सचिव अनिता पटेल व सदस्यगण मीना वर्मा, अंजू साहू, रामेश्वरी वर्मा, रश्मि रजक, अंजू निषाद, लछवन्तीन वर्मा, सावित्री यादव, जयंती साहू, अनीता द्विवेदी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

 ज्ञात हो कि महिला समूह एस.एच.जी. को प्रदाय राशि से आपसी लेनदेन करने एवं प्राप्त राशि से अपने स्वयं का रोजगार संचालित करने व आपस में ऋण का आदान-प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रास्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से समूह की महिलाओं के द्वारा छोटे मोटे व्यापार जैसे - ब्यूटी पार्लर, सिलाई कार्य, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, बागवानी, जनरल किराना जैसे कार्यों में उपयोग करती है।


अन्य पोस्ट