बलौदा बाजार

भाटापारा, 4 जुलाई। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के प्रयास से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित मांग को स्वीकृति देते हुए भाटापारा शहर में सेमरिया घाट होते हुए नारायपुर चंदखुरी मार्ग के मजबूतीकरण कार्य को मंजूरी दी है जिसके तहत चंदखुरी मार्ग तक की सडक़ को 13 करोड़ 8 लाख रूपये की राशि से मजबूत सडक़ निर्माण कार्य कराया जाएगा।
उक्त सडक़ निर्माण की मांग शिवरतन शर्मा के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। उक्त सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद चंदखुरी नारायणपुर अमलडिहा ठेलकी बासीन मद्वकू दुधिया नवागांव सेमरियाघाट देवरी खोलवा गांव सहित सूमा केची गांव वालों की भी बेहतर यातायात का साधन सुलभ सडक़ के रूप में मिल सकेगा।
मांग को स्वीकृति दिये जाने पर शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव तथा कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट किया है, वहीं भाटापारा चंदखुरी नारायणपुर लगभग 13.15 किलो मीटर में डामर मजबूती करण सडक निर्माण कार्य की स्वीकृति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री व शिवरतन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।आभार व्यक्त करने वालों में राकेश तिवारी सुनील परस राम देवागन पवन वर्मा राजा कामनानी आशीष जायसवाल डबलू सिंग ठाकुर प्रदीप अनंत मनेन्दर सिंग सतीश तलरेजा गोविंद पटेल मनीष मिश्रा देवेन्द्र साहु सहित अन्य लोग शामिल हैं।