बलौदा बाजार

जिपं अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल का जन्मदिन कल
11-Jun-2025 8:59 PM
जिपं अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल का जन्मदिन कल

कई जगहों पर कार्यक्रम, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 11 जून।
गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने उपरांत प्रथम जन्म दिवस जिले के कई स्थानों पर उनके प्रमुख कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 

अध्यक्ष जिला पंचायत के जन्म दिवस का शेड्यूल निम्नानुसार रहेगा-
सुबह 11 बजे ग्राम भारसेला, दोपहर 12 बजे ग्राम खजुरी, दोपहर 01 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष बलौदाबाजार, दोपहर 2 बजे षष्ठी मंदिर परिसर बलौदाबजार, शाम 4 बजे जिला ऑडिटोरियम बलौदाबजार, शाम 7 बजे ग्राम मोहतरा, रात्रि 8 बजे ग्राम तराशिव।

उक्त स्थानों पर जिला पंचायत अध्यक्ष का जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम के चलते ग्राम पंचायत ताराशिव में छत्तीसगढ़ के सोनू निगम कहे जाने वाले नीलकमल वैष्णव का रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के जन्म दिवस को लेकर उनके कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उनके द्वारा जिला मुख्यालय से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक कई बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं एवं उत्साह पूर्वक कल के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।


अन्य पोस्ट