बलौदा बाजार

दहेज प्रताडऩा, मौत, कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि
09-Jun-2025 7:08 PM
दहेज प्रताडऩा, मौत, कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि

भाटापारा, 9 जून। नगर की बेटी की दहेज प्रताडऩा में मौत के बाद नगरवासियों ने कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाटापारा नगर की पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष स्व. जमुना क्षत्री की सुपौत्री, मुरली क्षत्री की बेटी अनमोल आहूजा तीन साल पूर्व जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाह कर ससुराल गई थी। ससुराल में कई बार दहेज़ लोभी पति, सास द्वारा प्रताडि़त कर मारपीट करते थे। आरोप है कि विगत दिनों जबलपुर में ससुराल वालों द्वारा नगर की बिटिया अनमोल आहूजा को दो मंजिला छत से गिराकर हत्या कर दी।

 इस मामले में नगरवासियों एवं विभिन्न समाजसेवी संगठन के द्वारा घरेलू हिंसा बंद करो मृतिका अनमोल आहूजा को न्याय दो के नारों के साथ कैंडल मार्च निकाला गया। भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित निवास से हॉस्पिटल चौक होकर भारत माता चौक जय स्तम्भ में कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में नगरवासी सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट