बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 9 जून। महिला के कैंसर के इलाज के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता मंजूर की गई। उनको घर पहुंच कर एक लाख का चेक प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा पीडि़त मरीज या इलाज करने में सक्षम नहीं होने वाले व्यक्ति व परिवार को रायपुर से साधन उपलब्ध करा कर अस्पताल तक इलाज हेतु लेकर जाने वह अन्य कार्यों में सहयोग प्रदान करने की व्यवस्था भी रखी गई है।
नगर के वार्ड क्रमांक 11 पहांदा रोड की महिला के इलाज के लिए एक लाख की राशि स्वीकृति हुई थी। मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि प्रदाय हेतु कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की अनुशंसा पर, जो पीडि़त व्यक्ति इलाज करा पाने में सक्षम नहीं है, को सहयोग देने में कोई कमी नहीं की जाती। इसी के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के प्रयास से केजिया बाई सेन पिता दुखुराम सेन को कैंसर के इलाज हेतु घर पहुंच कर एक लाख का चेक दिया गया।