बलौदा बाजार

पर्यावरण सरंक्षण के लिए जागरूकता, पौधारोपण
09-Jun-2025 7:04 PM
पर्यावरण सरंक्षण के लिए जागरूकता, पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 9 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा संयंत्र प्रमुख नुगुरी केशव और मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरुकता एवं पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में अल्ट्राटेक संयंत्र के  प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा एवं पर्यावरण विभाग से संजय यादव, सुनील त्रिपाठी एवं अदिति साहू ने सहभागिता की। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘ बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’के तहत ग्रामीणों को अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण के महत्व के बारे में प्रेरित किया ।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सीएसआर के द्वारा संचालित गांवों में पौधारोपण (जामुन और आम) किया गया पौधे के साथ सेल्फी लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  अधिकारी ज्योत्सना पति और रंजय पाण्डेय तथा सीएसआर टीम के सदस्य सुरेन्द्र यादव, द्वारिका वर्मा, ताराचंद वर्मा, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, रमा वर्मा, टोपेश्वर मानिकपुरी, इंदु वर्मा और नीरा वर्मा की विशेष योगदान रही तथा सभी के द्वारा सीएसआर केन्द्र में वृक्षारोपण किया गया।


अन्य पोस्ट