बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 4 जून। स्थानीय ऑडिटोरियम सभा हाल में नगर पालिका परिषद बलौदा बाजार के द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आयोजित आमंत्रित अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, लक्ष्मी वर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला व अन्य अतिथि वक्ता पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, डॉ. सनम जांगड़े व भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने अहिल्याबाई होलकर को नारी शक्ति की मिसाल बताया। कहा- रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म के लिए सदेव कार्य किया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है।
आयोजन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष Ÿआकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव,उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, डॉ अजय राव, योगेश चंद्राकर, टेसूलाल धुरंधर, विपिन बिहारी वर्मा, राकेश तिवारी भाटापारा, सुरेंद्र टिकरिहा, दुर्गा महेश्वर, उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई ने कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों का मंच में पुष्प कुछ भेंट कर अभिनंदन किया, व कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पालिका में कार्यरत महिला सफाई कामगारों के रूप में अपना सेवा देने वाले महिलाओं को मंचस्थ अतिथियों के द्वारा स्मृति स्वरूप साड़ी व श्रीफल से सम्मानित किया गया।
जिसमें मनी कंचन केंद्र की सुपरवाइजर इंदु साहू, सुभासिनी सेंद्रे, अन्य कर्मचारी गण तिरिथ बाई पटेल, शकुन घृतलहरे, चंदरौतीन साहू,दीपा साहू, रनिया फेकर, पुनियाबाई पांच बाई पाटले, बीना साहू, व सफाई विभाग से जेठिया बाई, रामेश्वरी ध्रुव ,मोनिका नायक, द्रोपती डोंगरे,व सीमा डोंगरे को सम्मानित किया गया ।
इसके साथ ही राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समूह संचालित करने वाली महिला ग्रुप के रूप में मित्रता स्व-सहायता समूह को 2 लाख का चेक समूह ऋण के रूप में प्रदान किया गया।
मंच का संचालन भाजपा नेता कृष्णा अवस्थी ने किया, आयोजित कार्यक्रम में सोंनचन्द स्मृति फाउंडेशन के पुष्पराज वर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, ग्रामीण अध्यक्ष रवि वर्मा, खोड़स राम कश्यप, रमेश ध्रुव, रेवा राम साहू, डोमन वर्मा, नरेश केशरवानी, नीलम सोनी, राहुल सोनी, धनन्जय साहू,मणिकांत मिश्रा, संजू पटेल, मदन वर्मा, सुदीप मानिकपुरी, सहित भाजपा के अन्य नेतागण व नगरपालिका के लेखापाल दुर्गेश साहू, उप अभियन्ता मुगल किशोर साहू, प्रसून शर्मा, अमित वर्मा,शतेन्द्र सिन्हा, नमिता ठाकुर, दीपिका बंजारे, कैलाश सोनी, धनेश पटेल, रजनीश मिश्रा, कृष्णा गेंडरे, सालिकराम वर्मा, गुरुदत्त तिवारी सहित अन्य कर्मचारीगण व स्रोता गण उपस्थित थे।