बलौदा बाजार

महानता और दूरदर्शिता आज भी लोगों को करती है प्रेरित-शिवरतन
03-Jun-2025 7:20 PM
महानता और दूरदर्शिता आज भी लोगों को करती है प्रेरित-शिवरतन

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3 जून। नगर पालिका परिषद, बलौदाबाजार द्वारा स्थानीय ऑडिटोरियम में पुण्यश्लोक, लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। इस अवसर पर मणिकंचन केंद्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर उपहार भेंट किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, मालवा साम्राज्य की होल्कर रानी थी। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, मालवा की महारानी के रूप में, धर्म का संदेश फैलाने और महिला सशक्तिकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा अहिल्याबाई को प्रेरणा और मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी महानता और दूरदर्शिता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। सामाजिक सुधारों ने इतिहास में उन्हें एक महत्वपूर्ण स्थान दिया। उनके जीवन ने हमें न्याय, धर्म और सामाजिक सुधारों की प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। हम अपने उद्देश्य को लेकर समाज में नैतिकता और नारीवादी संप्रदाय और राष्ट्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्कर्ष को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले काम करने वाली महारानी के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

सनातन संस्कृति के गौरव की

पुनस्र्थापना - आनंद यादव

जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी को हम सब मना रहे हैं। जब देश में मुगल आक्रांताओं के द्वारा मंदिर ध्वस्त किये जा रहे थे, तब अहिल्याबाई ने बिना भय के, बिना किसी राजनीतिक समर्थन के, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनस्र्थापना का विराट कार्य अपने हाथों में लिया था, आज हमें उनके जीवन से सदप्रेरणा लेकर देश और सनातन संस्कृति के गौरव की पुनस्र्थापना के लिए संपूर्ण मनोयोग से समर्पित होना चाहिए।

पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है।

इन वक्ताओं ने भी डाला प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, नपा अध्यक्ष अशोक जैन ने संबोधित कर पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे।

संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी ने किया, आभार जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने व्यक्त किया, उक्त जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रितेश श्रीवास्तव द्वारा दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्यामबाई साहू, जिपं अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गण योगेश चंद्राकर, सुरेन्द्र टिकरिहा, डॉ. अजय राव, वरिष्ट भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा, टेसूलाल धुरंधर, दुर्गा महेश्वर, जिपं उपाध्यक्ष पवन साहू, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट