बलौदा बाजार
दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते बदली, बूंदाबांदी
31-May-2025 4:27 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 31 मई। तय समय से 9 दिन पहले केरल पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक के बाद जिले में भी प्री मानसून सीजन की बारिश शुरू हो गई है। सामान्य तौर पर प्री मानसून बारिश 1 जून के बाद से शुरू होती है, पर समय से पहले भारत पहुंचे मानसून के चलते जिले में प्री मानसून शुरू हो चुकी है। नौतपा के दौरान ही प्री मानसून बारिश 75 साल बाद पहली बार हो रही है। इधर, दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण स्थित पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में भारत के दक्षिणी हिस्से पर मानसून का दायरा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। शहर में बीते छ: दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं। तापमान लगातार 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे