बलौदा बाजार

नई पानी टंकी बनेगी कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन
30-May-2025 6:02 PM
नई पानी टंकी बनेगी कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 30 मई। जल आवर्धन योजना के अंतर्गत पुराने पानी टंकी परिसर में नया पानी टंकी निर्माण किए जाने कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा भूमिपूजन कर कार्य शुभारंभ हेतु पूजा-अर्चना की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित भाजपा जिलाध्यक्ष आनन्द यादव, न.पा.उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले, पार्षद एवं  सभापति आदित्य गुप्ता, हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डड़सेना ने भी श्रीफल तोडक़र कुदाल चलाकर पूजा-अर्चना की गई।

 इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासन में बहुत ज्यादा विकास के कार्य किये जा रहे हंै व मैं नगर में विकास कार्य हेतु हरसंभव मदद के साथ विकास कार्य में सहयोग करने के लिए तैयार हूं। नगर में और भी बड़े विकास के कार्य किये जाने की बात कही गई।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर सी.एम.ओ. खिरोद्र भोई के द्वारा स्वागत किया गया।

भूमिपूजन के दौरान पार्षदगण कन्हैया सेन, अमितेष नेताम, सतीश पटेल, शेख सलमान, लोकेश चेलक, मनोज कांत पुरैना, सलमान शेख, गौतम चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला, सुभाष राव, मनीष वर्मा, रवि फेकर, पूर्व पार्षद संकेत शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश अग्रवाल, धीरज बाजपेई, शहर मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, ग्रामीण अध्यक्ष रवि वर्मा, पूर्व एल्डरमेंन हरिश्चंद्र वर्मा, राहुल सोनी, राजेश वर्मा, नीलम सोनी, सुनीता वर्मा, संतोष पटेल, भोला वर्मा, संतोष देवांगन, रितेश वर्मा, मनीष कश्यप, के.के.वर्मा, ध्यानु गुप्ता, हेमंत टिकरिहा, रवि साहू, अजय गर्ग, भारत भूषण साहू, नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई, उपअभियंता श्रीमती कमलेश्वरी जायसवाल, विनोद यादव, स्वच्छता निरीक्षक मनोज कश्यप, समयपाल जय वर्मा, विशाल पाडे, गुरुदत्त तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं वार्डवासी व नगरीकगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट