बलौदा बाजार

सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकली
19-May-2025 11:02 PM
सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकली

सेना के सम्सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकलीमान में तिरंगा यात्रा निकली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 19 मई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान मे गांव गांव तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, साहस, शक्ति, युद्ध कौशल, आयुध चालन कला, का वैश्विक संदेश हैं। आपरेशन सिंदूर एवं तिरंगा यात्रा के निहित उद्देश्य पर शिक्षक सी एल साहू ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा भारत भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा परमो धर्मह् पर चलने वाली सभ्यता संस्कृति पर विश्वास रखता है। हमारी संस्कृति माताओं को शक्ति के रुप मे पूजनें की रही जिसे आततायियों ने अपमानित करने का प्रयास किया। इस कुत्सित प्रयास को भारत सरकार ने शक्ति के रुप सिंदूर से कुचलने के लिए आपरेशन सिंदूर चलाया।

कुम्हली मे भी राष्ट्रीय ध्वज के तले, ग्राम पंचायत के सरपंच पंच, विद्यालय के प्रधान पाठक, पंचायत सचिव, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मितानिन,ग्राम वासी तिरंगा यात्रा मे सहभागी बने।

 इस अवसर पर सरपंच टिकेश्वरी ठाकुर, उपसरपंच विजय कुमार साहू, सचिव  गैंदालाल कलिहारी, प्रधान पाठक सी एल साहू,पूर्व सरपंच खिलावन साहू, पंच मोगन लाल,मेहतर यादव, आरती साहू,पेमन साहू,खम्भन साहू।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुनेश्वरी साहू, जमूना चंद्राकर, नेमेश्वरी महिपाल उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट