बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 मई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बीते दिनों हल्की बारिश और बादलों ने शहर वासियों को गर्मी से राहत दी थी, लेकिन अब इसका असर खत्म होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार को 37.01 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री अधिक रहा, वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री दर्ज किया गया जिससे रातें भी अब गर्म होने लगी हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के असर के खत्म होने के बाद आप पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। जिसका सीधा असर दिन के तापमान पर पढ़ रहा हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है और अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ सकता हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना हैं जिससे लू असर पड़ सकता हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एम पी थॉमस के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते दिनों हुई बारिश से नमी की मात्रा बढ़ गई थी। उन्होंने आगे कहा कि अब विक्षोभ का असर कमजोर पड़ गया पर गया हैं। इससे पश्चिम से गर्म हवा आ रही है और मौसम गर्म हो रहा हैं। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे दोपहर बाद कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे।
लोगों को सावधानियां बरतने की दी गई सलाह
गर्मी बढ़ती और गर्म हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी हैं। दोपहर के समय घर से बाहर निकलते समय सर को ढकने पानी का सेवन बढ़ाने और धूप से बचने के उपाय अपनाने की अपील की गई हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना हैं।
बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर बाद बादल छाने की संभावना बनी हुई हैं। ईसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती हैं। हालांकि इससे तापमान में अधिक गिरावट नहीं आएगी लेकिन वातावरण में थोड़ी नमी जरूर बढ़ेगी। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में करीब 35 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई थी। ईससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई थी। जिससे दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक गिर गया था। लेकिन अब नमी का असर खत्म होने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही हैं।