बलौदा बाजार
भाटापारा, 9 मई। नगर पालिका परिषद भाटापारा में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजन देवेश पर्यानी को आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या में सुविधा सुनिश्चित हो सके। साथ ही श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही कुटिन सौरा को स्वीकृत सहायता राशि प्रदान की गई। भाटापारा नगर पालिका की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और मानवीय संवेदनाओं के प्रति सजग दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। नगरवासियों की आवश्यकता को सर्वोपरि रखते हुए, प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ पार्षद श्नंदू वैष्णव, भुवन सिंह ठाकुर, बब्बू मंधान, सतीश साहू, देवेंद्र साहू, गोपी ध्रुव तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान की गरिमामयी उपस्थिति रही।


