बलौदा बाजार

हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
05-May-2025 8:49 PM
हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 5 मई। अक्षय तृतीया अवसर के मौके पर ब्राह्मण समाज ने शनिवार शाम शहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली। रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। बजरंग चौक से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विप्र वाटिका तक पहुंची।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम सप्त ऋषियों और भारतीय वैज्ञानिकों की आकर्षक झांकियां रही। डीजे धूमल और पारंपरिक वेशभूषा में समाजजन श्रद्धा के साथ शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। केडिया काम्प्लेक्स बिश्नोई समाज द्वारा छाछ, लस्सी, पानी की व्यवस्था शोभायात्रा के लिए राखी व नेहरू चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस चौक मे भगवान परशुराम की शोभायात्रा में विप्र समाज पर पुष्प वर्षा कर जल एवं चाय वितरण कर स्वागत किया व सर्व समाज हिंदू नव वर्ष जागरण टोली से सुमित्रा केसरवानी, मनीष बरनवाल, राजेश रोहरा, छाया सोनी समेत अन्य ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।  विप्र वाटिका में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुति संस्कृति कार्यक्रमों में सबका मन मोह लिया।


अन्य पोस्ट