बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 अप्रैल। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन एवं पार्षदों ने पेयजल पाईप लाईन विस्तार का भूमिपूजन किया व मुरूम तालाब का निरीक्षण भी किया।
पेयजल की व्यवस्था किये जाने 15वें वित्त से पाईप लाईन विस्तार का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने वार्ड क्र. 01 एवं 02 में श्रीफ ल तोडक़र पूजा-अर्चना कर की।
भूमिपूजन के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र महाले पार्षद अमितेश नेताम व अंजनी पात्रे के द्वारा भी श्रीफल तोडक़र पूजा अर्चना की गई।
पाईप लाईन विस्तार भूमिपूजन के पश्चात् स्थानीय मुरूम तालाब में पानी भरने का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। जिससे वार्ड में भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन एवं पार्षदगणों ने इस दौरान मुरूम तालाब क्षेत्र का अवलोकन भी किया।
भूमिपूजन एवं मुरूम तालाब निरीक्षण के दौरान पार्षद रेखा-पोषण पटेल, डिगेश्वरी-रविन्द्र नामदेव, गौतम चौहान, सुरेेश घृतलहरे पूर्व पार्षद गोविंद पात्रे, नितेश शर्मा, उपअभियंता कमलेश्वरी गुरूपंचायन, ध्यानु गुप्ता, प्रसुन शर्मा, जितेन्द्र सोनी, प्रसन्न दीवान, आनंद साहू, रविन्द्र नामदेव, विशाल पाड़े, गुरूदत्त तिवारी सहित अन्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित थे।


