बलौदा बाजार

नपा अध्यक्ष अशोक जैन ने समीक्षा बैठक ली
05-Apr-2025 2:56 PM
नपा अध्यक्ष अशोक जैन ने समीक्षा बैठक ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 अप्रैल।
नगरपालिका सभाकक्ष में कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ परिचय बैठक का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुये दिये गये दायित्वों व कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। 

समीक्षा के दौरान अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा उप अभियंताओं को दिये गये वार्ड में कार्य एवं निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की गई, इसके साथ ही राजस्व वसूली, सफाई कार्य, स्थापना, दीनदयाल अंत्योदय, वाहन व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, कर्मचारी संख्या व मणीकंचन केन्द्र की व्यवस्था पर चर्चा करते हुये विभाग प्रमुख से विभागवार कार्यों की जानकारी ली गई, साथ में उपाध्यक्ष जितेन्द्र महाले, पार्षद जितेन्द्र डड़सेना, मनोजकांत पुरेना, शशीभूषण शुक्ला एवं गौतम चौहान उपस्थित थे।

नगरपालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों से आयोजित परिचय एवं समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि नगर आम जनता के हित में जो भी कार्य होगा वह प्राथमिकता के साथ करने के साथ-साथ परिषद के सम्मान्नीय पार्षदगणों का सम्मान किया जाना आवश्यक है, इसके साथ ही नगर वासियों को भी कार्यालय में सम्मान मिलना आवश्यक है। वसूली की जानकारी व निर्माण कार्यों की सूची के साथ-साथ उपलब्ध स्टॉक में सामग्री की जानकारी चाही गई व गर्मी के मौसम में पेयजल के लिये व्यवस्था बनाये रखे जिससे वार्ड वासियों को कोई परेशानी न हो।

 

 

परिचय एवं समीक्षा बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई, लेखापाल दुर्गेश साहू, उप अभियंता विनोद यादव, कमलेश्वरी गुरूपंचायन, स्वच्छता निरीक्षक मनोज कश्यप, राजस्व प्रभारी प्रशुन शर्मा, गणेशराम पाड़े, अमित वर्मा, शतेन्द्र सिन्हा, तुलसी राम यादव, राजेश यादव, सुरेन्द्र सोनी, रामनरेश मतावले, संजय कुमार साहू, मुकेश लहरे, संदीप कुर्रे, गैंद कुमार विश्वकर्मा, किशोर यादव, कैलाश सोनी, कृष्ण कुमार गेण्डरे, त्रिनेक नायक, नंदकिशोर नेताम, रजनीश मिश्रा, सालिकराम वर्मा, विजय पाड़े, विशाल पाड़े, दीपक टण्डन, राजू घृतलहरे, समीम खान, प्रीति ठाकुर, दीपिका बंजारे, इंदू साहू, सुनीता साहू, सुभाषिनी शेन्द्रे एवं गुरूदत्त तिवारी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट