बलौदा बाजार

सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार के पुन: अध्यक्ष बने श्याम शुक्ला
30-Mar-2025 6:28 PM
सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार के पुन: अध्यक्ष बने श्याम शुक्ला

बलौदाबाजार, 30 मार्च। विप्र वाटिका बलौदाबाजार के सभा कक्ष में  गत दिवस सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पदाधिकारी का चयन किया गया। जिसमें श्याम शुक्ला पुन: सर्व समिति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। श्री शुक्ला के पुन: अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विप्रजनों ने हर्ष प्रकट किया है।

इस अवसर पर पंडित माधव शुक्ला, पंडित सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक पंडित नरेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, सुशील चंद द्विवेदी, व्ही के मिश्रा, अशोक तिवारी, डॉक्टर किरण शंकर बाजपेयी, प्रकाश चंद्र त्रिवेदी, राजकमल मिश्रा, सुशील तिवारी, विष्णुधर दीवान, नरेंद्र शुक्ला, राजीव लोचन शुक्ला, राजकुमार तिवारी, रमेश मिश्रा, किशोर बाजपेयी, अनुराग पांडे, अरविंद शुक्ला, धीरज बाजपेयी, पुनीत पांडे, मनोज दुबे, शशि शुक्ला, शिव शुक्ला, आर्यन शुक्ला, प्रसंग दीवान, रमाकांत अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सुशील तिवारी, आशुतोष मिश्रा, आशुतोष शर्मा, गार्गी शंकर बाजपेयी सहित सामाजिकजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट