बलौदा बाजार

अशोक जैन ने नपाध्यक्ष का संभाला पदभार, विकास करने लिया संकल्प
27-Mar-2025 3:28 PM
अशोक जैन ने नपाध्यक्ष का संभाला पदभार, विकास करने लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 मार्च।  नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। तिलक लगाकर और गजमाला पहनाकर सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी।

अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद अशोक जैन ने कहा कि हम सब मिलकर शहर के विकास की एक लंबी रेखा खींचेंगे और इसे नया स्वरूप देंगे जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना हमारी जिम्मेदारी होगी। पानी सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी जिससे नगर नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी टीम के साथ मिलकर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।

इस दौरान उपाध्यक्ष जितेंद्र महले ने कहा कि नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में नगरवासियों के बीच कई उम्मीदें जागृत हुई हैं। शहर वासियों के साथ हम सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र नए विकास की ऊंचाइयों को छूएगा।

 इस समारोह में सीएमओ खिरौद्र भोई, शशि शुक्ला, अंजना पात्रे, मितेस नेताम, रेखा पटेल, श्रद्धा वर्मा,  रोहित साहू सहित नगर के कई गणमान्य परिषद एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट