बलौदा बाजार

अशोक जैन ने ली तीसरी बार नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ
09-Mar-2025 7:12 PM
अशोक जैन ने ली तीसरी बार नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

बलौदाबाजार, 9 मार्च।  नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका बलौदाबाजार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन और भाजपा के परिषदों ने शनिवार को राजस्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गौरी शंकर अग्रवाल भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। 

जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार  में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम अमित गुप्ता ने उन्हें पद एवं गोपीनीता की शपथ दिलाई। वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी पार्षद शपथ ग्रहण हेतु ऑडिटोरियम नहीं पहुंचे, इसके चलते कांग्रेस के साथ पार्षदों ने समारोह के पश्चात नगर पालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण किया। 
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सेवा और समर्थन भाव से काम करेंगे। सभी मिलकर बलौदाबाजार नगर को सजाने और संवारने का प्रयास करेंगे। सभी पार्षद संकल्प ले कि अपने वार्ड के गली मोहल्लों की साफ-सफाई का विकास को गति देते हमारी सरकार नगर के विकास में कहीं कोई कमी नहीं होने देगी। 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की श्री अग्रवाल ने कहा की शपथ लेना एक महत्वपूर्ण संकल्प है। शपथ के शब्दों का ध्यान रखेंगे तो काम में कहीं चूक नहीं होगी। अध्यक्ष और पार्षद के सामूहिक प्रयास से नगर विकास को एक नहीं दिशा मिलेगी। समारोह को पूर्व विधायक भाटापारा से शिवरतन शर्मा ने भी संबोधित किया। 

वहीं अशोक जैन ने तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर नगरवासी भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं का भारत करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सदैव पालिका के जनप्रतिनिधियों के साथ सामान्य में स्थापित कर नगर का विकास करना रहा है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि  पलिका संबंधित सभी कार्यों को सुचारू व समय सीमा में पूर्ण करने आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे। 
इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, नंदकुमार साहू नवनिर्वाचित पाषर्दगढ़ रोहित साहू, कन्हैया सेन, जितेन्द्र महले, राजू सलूजा, अमितेश नेताम, रेखा पटेल, सतीश पटेल, जितेंद्र डडसेना मनोज कांत मुरैना, गौतम सिंह चौहान, आदित्य गुप्ता, प्रिया शशि शुक्ला, लोकेश कुमार, मंजू होरीलाल फेकर, कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नीलम सोनी, पद्मश्री मदन सिंह चौहान सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

20 वर्षों के बाद सत्ता में अशोक जैन की वापसी 
20 वर्षों के अंतराल के बाद अशोक जैन ने बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर वापसी की है। उन्होंने 1995 से 2005 तक दो बार इस पद को संभाला था। इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की। पिछले 20 वर्षों में  बलौदाबाजार नगर पालिका में कई परिवर्तन हुए हैं। नगर पालिका के दो भवनों में बदलाव के साथ-साथ वार्डों की संख्या और जनसंख्या में भी वृद्धि हुई है। इससे कई चुनौतियां उत्पन्न हुई है। अशोक जैन के समक्ष अब इन परिवर्तन परिस्थितियों में नगर के विकास और समस्याओं के समाधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 


अन्य पोस्ट