बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 1फरवरी। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को पिरोते हुए पूर्ण भारतवर्ष की झांकी को नृत्य शैलियों के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुति दी।
इस प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की पोशाकों को धारण कर सुंदर नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसमें विविध छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, मराठी, राजस्थानी, देशभक्ति, फिल्मी नृत्य, क्लासिकल नृत्य, रीमिक्स एवं पारंपरिक नृत्य शैली की मनमोहक प्रस्तुति देखने को मिली।
यह प्रतियोगिता कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के लिए रखी गई थी जिसमें 80 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। जिसमें विजेता कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान ईश शाह, द्वितीय स्थान निधि खटकर व दृष्टि दुबे, तृतीय स्थान पारिशा कुमारी व सांत्वना पुरस्कार सृष्टि यदु,सृष्टि सेन, इशित शाह। कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान अनिका सिंह, द्वितीय स्थान तमन्ना ध्रुव, तृतीय स्थान पूर्वी साहू व तानसी निषाद, सांत्वना पुरस्कार सिया साहू, दिव्यांशी साहू व भूमि शुक्ला।
कक्षा पहली व दूसरी से प्रथम स्थान फैंटास्टिक सदन से साक्षी वैष्णव, द्वितीय स्थान मार्वलस सदन से धैर्य केसरवानी, फैंटा स्टिक सदन से ख्याति शर्मा, तृतीय स्थान ब्रिलिएंट सदन से अंशिका सिंह ठाकुर, जीनियस सदन से खनक जैन, फैंटास्टिक सदन से कायरा साहू, सांत्वना पुरस्कार जीनियस सदन से हर्ष कोसले, फैंटास्टिक सदन से खनक बरवाड़। कक्षा तीसरी से पांचवी में प्रथम स्थान फैंटास्टिक सदन से दिशा साव व पाखी ओझा, द्वितीय स्थान जीनियस सदन से दीप्ति वैष्णव व समीक्षा वाजपेई, तृतीय स्थान फैंटास्टिक सदन से काव्या देवांगन, सांत्वना पुरस्कार मार्वलस सदन से लसिका पुरोहित, ब्रिलियंट सदन से विद्या देवांगन, गुंजन बंजारे, लतिका सेन को मिला।
कक्षा छठवीं से आठवीं में प्रथम स्थान जीनियस सदन से आर्चिस विभा कोसले, द्वितीय स्थान फैंटास्टिक सदन से रूद्र दास, मार्वलस सदन से कनक बंजारे, तृतीय स्थान मार्वलस सदन से प्राची साव, सांत्वना पुरस्कार फैंटास्टिक सदन से सेजल साहू, चैताली देवांगन, मार्वलस सदन से सोनल देवांगन को मिला।
खेल में थ्रो बाल, खो खो के सभी विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल प्रदान किए गए। सत्र 2024-25 का बेस्ट सदन का पुरस्कार फैंटास्टिक सदन को दिया गया। अंत में प्राचार्या श्रीमती प्रीति ताम्हणे सभी विजेताओं को बधाई दी। प्राचार्या मॉडर्न इंग्लिश स्कूल भाटापारा।


