बलौदा बाजार

नारी प्रकोष्ठ के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ व संस्थाओं का सम्मान
28-Jan-2025 9:13 PM
नारी प्रकोष्ठ के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ व संस्थाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 28 जनवरी। अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के नारी प्रकोष्ठ के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ एवं संस्थाओं का सम्मान कार्यक्रम हुआ।

पदाधिकारियों के एक वर्षीय कार्यकाल संपूर्ण होने के उपरांत सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारणी का गठन हुआ। इसके उपरांत शपथ ग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई एवं कान्यकुब्ज भवन पुष्प मंगलम मे भव्य आयोजन किया गया तथा आयोजन मे प्रमुख रुप से पीठ परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य झम्मन शास्त्री,सरयू विप्र समाज से विरेन्द्र शर्मा, अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी महिला प्रदेश प्रमुख चित्रा तिवारी गुंजा तिवारी अनिता तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन के उपरांत अतिथि स्वागत की कड़ी के बाद  भाटापारा ईकाई के  नव मनोनीत अध्यक्ष कविता शर्मा उपाध्यक्ष भावना शुक्ला,सचिव मीता शर्मा,सह सचिव किरण उपाध्याय कोषाध्यक्ष सीमा तिवारी,सह कोषाध्यक्ष शशि पाण्डेय ,संगठन सचिव लता शर्मा,संस्कृति प्रभारी रश्मि तिवारी शालिनी तिवारी मीडिया प्रभारी ममता दीवान सरिता मुकेश शर्मा सहित उषा मिश्रा को प्रांत उपाध्यक्ष के महती दायित्व की शपथ आचार्य झम्मन शास्त्री के नेतृत्व मे समस्त अतिथियों द्वारा दिलाई गयी। निवर्तमान अध्यक्ष स्वर्णलता त्रिवेदी के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए अतिथियों द्वारा उनका सम्मान किया गया।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी द्वारा मनोनीत समस्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की शुभकामनाए देते हुए कार्य शैली कार्य पद्दति के संबंध मे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। महिला प्रमुख चित्रा तिवारी द्वारा भाटापारा मे नारी शक्ति की सक्रियता की सराहना करते हुए निरंतर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दी गयी,पीठ परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्याख्यान दिवाकर आचार्य झम्मन शास्त्री द्वारा मनोनीत समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए ब्राम्हणत्व सनातन एवं विभिन्न धार्मिक एवं अध्यात्मिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

शपथ ग्रहण के गरिमामय कार्यक्रम की संपन्नता अतिथियों के उदबोधन की दिव्यता के उपरांत आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी सम्मान समारोह का आयोजन प्रारंभ हुआ जिसके तहत क्षेत्र मे सक्रिय विभिन्न संस्थाएं एवं उनकी निरंतर रचनात्मकता के लिए संस्थाओं का सम्मान किया गया इस कड़ी मे यज्ञशाला समिति से संतोष पाण्डेय, रविन्द्र शर्मा,मनीष मिश्रा,सरयू साहित्य परिषद से गौरीशंकर शर्मा,मुकेश शर्मा जितेन्द्र गौरहा,विप्र फाउंडेशन उमा शर्मा,अंजू भृगु, बबीता भृगु,सुशीला तिवाड़ी, किरण जोशी, चन्द्र किरण शर्मा,गौड़ ब्राम्हण समाज बबीता भृगु, रोमा शर्मा,शिवानी शर्मा, पत्रकार गणों मे भूपेश दीवान, मुकेश शर्मा,कोमल शर्मा,राजेश शर्मा,श्याम पुरोहित, ललित तिवाड़ी,विरेन्द्र उपाध्याय विनोद शर्मा संजय तिवारी का सम्मान अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। पत्रकार मुकेश शर्मा द्वारा सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए नव मनोनीत समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाए दी गयी, आभार प्रदर्शन नवनियुक्त अध्यक्ष कविता शर्मा द्वारा किया गया आयोजन को सफल बनाने मे  प्रमुख रुप से मार्गदर्शिका सीमा शिवरतन शर्मा,अंजू भृगु,संयोजिका आशा लखन शर्मा, डॉ सीमा अवस्थी छायांकन मे अनिता दुबे  कार्यकारिणी सदस्य खगेश शर्मा प्रियंका तिवारी,मोहनी चौबे रत्ना पाण्डेय शालिनी त्रिवेदी संध्या तिवारी की अहम भागीदारी सहित बड़ी संख्या मे समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट