बलौदा बाजार
बलौदाबाजार पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा ने अशोक जैन तो कांग्रेस ने सुरेंद्र जायसवाल को उतरा मैदान में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार , 28 जनवरी। नगर पालिका चुनाव हेतु अध्यक्ष व पार्षद पद के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त व काफी मशक्कत के बाद भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद हेतु भाजपा द्वारा दो बार पालिका अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके अशोक जैन को वहीं कांग्रेस द्वारा चार बार के पार्षद सुरेंद्र जायसवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। सूची जारी होने के बाद से ही दोनों राजनीतिक दलों में टिकट से वंचित कार्यकर्ताओं द्वारा असंतोष व्यक्त किया जा रहा है।
गौरतलब है कि नगर पालिका बलौदाबाजार क्षेत्र अंतर्गत कुल 21 वार्ड हैं जिसमें पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति परिवर्तन होने के चलते कुछ पुराने चेहरों को अन्य वार्डो से मौका दिया गया है जबकि कुछ वार्डों में नए चेहरों और अवसर प्रदान किया गया है।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 स्वामी विवेकानंद वार्ड अजा महिला से श्रीमती सीमा महान मनहरे वार्ड क्रमांक 2 शाहिद सुशील कुमार मसीह वार्ड क्रमांक अजजा से अमितेश नेताम वार्ड क्रमांक 3 सरदार वल्लभभाई पटेल अन्य पिछड़ा वर्ग श्रीमती रेखा पोषण पटेल वार्ड क्रमांक 4 संजय गांधी वार्ड सामान्य महिला श्रीमती सुशीला तामेश्वर वर्मा वार्ड क्रमांक 5 वीर शिवाजी वार्ड सामान्य रोहित साहू वार्ड क्रमांक 6 इंदिरा गांधी वार्ड सामान्य हरजीत सिंह सलूजा वार्ड क्रमांक 7 राजीव गांधी वार्ड अजा से धनीराम मारके वार्ड क्रमांक 8 गुरु नानक देव अपिव सतीश पटेल वार्ड क्रमांक 9 गुरु घासीदास वार्ड अपिव जितेंद्र डडसेना वार्ड क्रमांक 10 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अजा से मनोजकान पुरैना वार्ड क्रमांक 11 चंद्रशेखर आजाद वार्ड अजा कमल टंडन वार्ड क्रमांक 12 शहीद भगत सिंह वार्ड सामान्य गौतम सिंह चौहान वार्ड क्रमांक 13 सुभाष चंद्र बोस वार्ड सामान्य श्रीमती रीता केसरवानी वार्ड क्रमांक 14 महात्मा गांधी वार्ड सामान्य आदित्य गुप्ता वार्ड क्रमांक 15 जवाहरलाल नेहरू वार्ड सामान्य महिला श्रीमती अंजू नीरज सोनी वार्ड क्रमांक 16 लोकमान्य तिलक वार्ड अभी श्रीमती मंजू होरीलाल फेकर वार्ड क्रमांक 17 रानी दुर्गावती वार्ड सामान्य रितेश श्रीवास्तव वार्ड क्रमांक 18 डॉक्टर राम मनोहर लोहिया वार्ड सामान्य नरर्सिंग वर्मा वार्ड क्रमांक 19 रानी लक्ष्मी वार्ड सामान्य महिला श्रीमती प्रिया शशि शुक्ला वार्ड क्रमांक 20 शहीद वीर नारायण सिंह सामान्य महिला श्रीमती मेघा वाकडे वार्ड क्रमांक 21 गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड अपिव ही जितेन्द्र माहले को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी प्रकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वार्ड क्रमांक 1 से अंजनी पत्र वार्ड क्रमांक 2 रानी मांडवी वार्ड क्रमांक 3 सुभद्रा डडसेना वार्ड क्रमांक 4 श्रद्धा वर्मा वार्ड क्रमांक 5 अविनाश मिश्रा वार्ड क्रमांक 6 शरद शुक्ला वार्ड क्रमांक 7 कृष्णा टंडन वार्ड क्रमांक 8 रामखेलावन पटेल वार्ड क्रमांक 9 तिलक कनौजे वार्ड क्रमांक 10 लककी नायक वार्ड क्रमांक 11 सुरेश धृतलहरें वार्ड क्रमांक 12 संदीप साहू वार्ड क्रमांक 13 चंद्रशेखर गुप्ता वार्ड क्रमांक 14 आकाश सोनी वार्ड क्रमांक 15 डिगेश्वरी नामदेव वार्ड क्रमांक 16 लाली साहू वार्ड क्रमांक 17 सलमान शेख वार्ड क्रमांक 18 दिगंबर प्रसाद साहू वार्ड क्रमांक 19 त्रिवेणी वर्मा वार्ड क्रमांक 20 ममता देवकते वार्ड क्रमांक 21 निलांचल साहू को पार्षद पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
अध्यक्ष पद के लिए दोनों पार्टियों में मचा घमासान
भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद हेतु अशोक जैन संकेत शुक्ला संजू भाई पटेल व नंदकुमार साहू प्रमुख दावेदार थे। जिसमें पार्टी द्वारा दो बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अशोक जैन को तबज्जो देते हुए अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है। जिसके बाद पार्टी के अंदरूनी हलकों में उनकी दावेदारी को लेकर असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। यह संतोष क्या गुल खिला है आगामी दिनों और भी स्पष्ट हो सकेगा। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अध्यक्ष पद हेतु सुरेंद्र जायसवाल धर्मेंद्र वर्मा व अर्चना रूपेश ठाकुर प्रमुख दावेदार थे। पार्टी द्वारा चार बार के पार्षद रहे सुरेंद्र जायसवाल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।


