बलौदा बाजार

लोकार्पण में कांग्रेस का चेहरा उजागर-भाजपा
21-Jan-2025 2:30 PM
लोकार्पण में कांग्रेस का चेहरा उजागर-भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रेस वार्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 21 जनवरी। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनंद यादव के नेतृत्व में प्रेसवार्ता रखी गई जिसमे भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल भी उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि 15 जनवरी को नगर पालिका परिषद में जो घटना घटित हुई वह अत्यंत दुखद और दुर्भाग्य जनक है। इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है। आनंद यादव ने कहा कि नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा क्षेत्र के पूर्व विधायक, प्रदेश के कद्दावर नेता शिवरतन शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में करोड़ो के मशीन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था।

और आमंत्रण के बाद ही शिवरतन शर्मा वहा कार्यक्रम के लिए सम्मिलित हुए.. पर जिस तरह की घटना वहा कांग्रेसियों द्वारा की गई वो अत्यधिक अशोभनीय है।

वही देखा जाये तो विगत 5 वर्षो से नगर पालिका में कांग्रेस की सत्ता थी जहा जिसमें सारे विकास कार्य अवरूद्घ थे, उनके मंत्री द्वारा पूर्व में घोषित की गई 05 करोड़ की राशि तक प्राप्त नहीं हुई,, जबकि प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने उदारतापूर्ण निर्णय लेते हुए शिवरतन शर्मा के प्रयासों से केवल एक वर्ष में ही लगभग 15 करोड़ की राशि प्रदान की। पर ये बात कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही है क्योंकि इनकी सोच कभी नगर का विकास रहा ही नहीं, इनका काम केवल जनहित के कार्यों का विरोध करना है।

उक्त प्रेस वार्ता को आशीष जायसवाल एवं सुनील यदु ने भी सम्बोधित किया, साथ ही भारतीय जनता पार्टी की रीतिनीति से प्रभावित होकर पूर्व कांग्रेसी एल्डरमेन मनीष पंजवानी ने भाजपा प्रवेश किया।

 


अन्य पोस्ट