बलौदा बाजार

कलेक्टर ने डबल लॉक स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
12-Jan-2025 2:37 PM
कलेक्टर ने डबल लॉक स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 12 जनवरी।
कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के भूतल पर स्थित ट्रेजरी के डबल लॉक स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे गए विभिन्न मूल्यों के ज्यूडिशियल एवं नॉन ज्यूडिशियल  स्टाम्प पेपर, टिकट,फार्म का अवलोकन कर   पंजियों में की गई प्रविष्टि का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी से स्ट्रांग रूम में उपलब्ध विभिन्न मूल्यों के  न्यायिक एवं गैर न्यायायिक स्टाम्प पेपर तथा रसीदों के बारे में जानकारी ली। इसके  साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में हर 15 दिन में एंटीटर्माईट का छिडक़ाव तथा बिजली सप्लाई के लिए ऑटो कट क़ी सुविधा के भी निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी जीपी घीदौडे  सहित कोषालय के अधिकारी - कर्मचारी मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट