बलौदा बाजार

धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी-धांधली के विरुद्ध किसान करेंगे चक्काजाम
01-Jan-2025 3:20 PM
धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी-धांधली के विरुद्ध किसान  करेंगे चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 1 जनवरी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदी केन्द्र सिमगा जिला बलौदाबाजार में धान खरीदी की तौल में गड़बड़ी एवं लेनदेन की किसानों की शिकायत पर तौल में ब्यापक पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी किन्तु राजनीतिक दबाव में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण,क्षेत्र के किसानों के सांथ ही मेरे द्वारा 2 जनवरी को चक्का जाम करने की चेतावनी जिलाधीश बलौदाबाजार, अनुविभागीय आधिकारी राजस्व सिमगा को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है।

किसानों की मांगों में प्रमुख मांगें इस प्रकार है, धान खरीदी केन्द्र सिमगा में अध्यक्ष एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष किसानों के द्वारा 500,से 600,ग्राम अधिक धान तौलाई एवं अवैध वसूली की शिकायत की गई थी उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। धान खरीदी केन्द्र में नियम विरुद्ध शाम 4 बजे के बाद रात 9 बजे तक धान खरीदी की जा रही है उसे बंद किया जाए चूंकि खरीदी केन्द्र में,रात में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। किसानों को 31,00 रुपये की जगह 23,00,रुपये भुगतान करने के संबंध में शासन एवं प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे में किसानों के साथ चक्का जाम करने हेतु बाध्य होना पड़ रहा है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
 


अन्य पोस्ट