बलौदा बाजार
गरीब-नि:सहाय को गर्म कपड़ा वितरित
01-Jan-2025 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 1 जनवरी। अग्रवाल धर्मशाला सेवा समिति भाटापारा द्वारा गरीब एवं निसहाय व्यक्तियों को इस ठंड के मौसम में पुराने गर्म कपड़े तथा अन्य पुराने कपड़े प्रदान किया जा रहे है। रविवार को अग्रसेन भवन में जरूरतमंद लोगों को पुराने कपड़े प्रदान किए गए।
इस मौके पर अग्रवाल धर्मशाला सेवा समिति के संरक्षक कैलाश चंद्र अग्रवाल अग्रवाल धर्मशाला सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा बंसल तथा समाज के प्रेमचंद भूषणिया, कमल किशोर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विकास गोयल आदि मौजूद थे। आने वाले रविवार को पुन: जरूरत मंद लोगों को कपड़े प्रदान किए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे