बलौदा बाजार
भाटापारा, 23 दिसंबर। भाटापारा ग्रामीण मंडल के ग्राम पंचायत टेहका से रोहित साहू को भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार जिला का (जिला प्रतिनिधि) नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शिव रतन शर्मा की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से भाटापारा में चुनाव प्रभारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर ने प्रदेश कार्यालय से भेजे गए नियुक्ति पत्र की घोषणा इस पर रोहित साहू टेहका वाले ने प्रदेश संगठन व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा का आभार व्यक्त किया।
रोहित साहू की नियुक्ति पर भाटापारा ग्रामीण के निवृत्त मंडल अध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर वर्तमान अध्यक्ष पवन वर्मा, सुरेश वर्मा, परस देवांगन, रोशन साहू, चंद्र प्रकाश साहू , राकेश वर्मा, संतोष साहू, युगल साहू, प्रेम नारायण चौबे, डॉक्टर रामेश्वर वर्मा, डॉक्टर रामनारायण वर्मा , संतोष साहू, युगल साहू, प्यारे लाल रजक, मन्नू लाल यादव, युवा मोर्चा गोलू देवांगन, सतीश सोनी, रिखीराम ध्रुव , प्रमोद मोदी, सेवक राम साहू, दिनेश साहू, गणेश टंडन ,दुर्गा पंकज साहू, संतोष ध्रुव, केशव ध्रुव, रामकुमार सेन, दिनेश वर्मा , पवन वर्मा भाजपा महिला मोर्चा के सभी सदस्य व भाजपा कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी।


