बलौदा बाजार

महिला समूह ने की सफाई
23-Dec-2024 2:21 PM
महिला समूह ने  की सफाई

भाटापारा, 23 दिसंबर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा तहसील के अंतर्गत तुरमा गांव में भारत माता वाहिनी महिला समूह द्वारा स्वच्छता संबंधित कार्य किया गया। ग्राम तुरमा में नवनिर्मित सेंटीग्रेशन शेड जहां पर महिला समूह द्वारा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जाना है, जिनका आज साफ सफाई करके आगे की गतिविधि को संचालित करने संबंधित चर्चा भी हुआ एवं स्वच्छता कार्य भी किया गया।

भारत माता वाहिनी महिला समूह के अध्यक्ष प्रेम लता तिवारी, सचिव पार्वती ध्रुव, कोषाध्यक्ष, रामहीन निषाद, फुलवा निषाद, केसर ध्रुव, शीला पाल, तिरीन बाई निषाद, जानकी यदु, फगनी ध्रुव, मीना तिवारी, बजरहीन पाल, केजा बाई पाल, मीना यादव, बासन यादव, कुमारी यदु, निर्मला यदु सहित समस्त सदस्य उपस्थित थे।

जय मां महामाया युवा प्रभाग तुरमा के अध्यक्ष छबीराम पाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष परस मनहरे ,उपाध्यक्ष अशोक अनंत, नरेश मरई, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पाल, सचिव गोपाल निषाद, संगठन संस्थापक तीजराम पाल एवं दौलत जगत, परस ध्रुव एवं अन्य ग्रामवासियों ने महिला समूह के इस कार्य से संबंधित गतिविधियों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही साथ लोगों में जागरूकता के लिए महिलाओं द्वारा जो स्वच्छता संबंधित कार्य किया जाता है। इस कार्य के लिए समस्त ग्रामवासी सराहना किये। 

गांव में इस प्रकार की गतिविधि हमेशा संचालित होते रहे ऐसा सभी उम्मीद करते हैं एवं प्रत्येक गांव में इस प्रकार की स्वच्छता संबंधित गतिविधि प्रत्येक जागरूक नागरिक को करना चाहिए ऐसा भारत माता वाहिनी महिला समूह की ओर से संदेश दिया गया।


अन्य पोस्ट