बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 19 दिसंबर। अम्बुजा विद्यापीठ के प्राचार्य संजय कुमार पांडेय का चयन एक उपदेश मीडिया ने स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया है। यह पुरस्कार 11 जनवरी 2025 को एक भव्य समारोह में रायपुर में प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार विद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय हेतु प्राचार्य के विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। पांडेय की इस उपलब्धि पर विद्यालय - प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है।
श्री पांडेय शिक्षा में नवाचार के पक्षधर हैं। उनका मत है कि हर विद्यार्थी को शिक्षा के साथ जीवन कौशल मे भी पारंगत होना चाहिए। इसी को ध्यान मे रखते हुए विद्यालय में पठन-पाठन हेतु आधुनिक साजो सामान को सम्मिलित किया है। जिससे विद्यालय के सभी विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं एवं राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अभिभावकों एवं विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
विदित हो कि पूर्व में भी पांडेय को आऊट स्टैंडिंग कंट्रीब्यूसन टू एजुकेशन अवार्ड, एजुकेशन हीरो अवार्ड, प्रिंसिपल ऑफ़ द ईयर - 2023, श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान,रास्ट्रीय विद्या सरस्वती पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, शिक्षक रत्न पुरस्कार, अवंतिका राष्ट्रीय सेवा सम्मान, शिक्षाविद पुरस्कार, अवंतिका - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार, बेस्ट परफ़ॉरमिंग प्रिंसिपल - अम्बुजा विद्या निकेतन ट्रस्ट, अवंतिका - आचार्य शिरोमणि पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।


