बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 दिसंबर। बीते 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी चल रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक हो रही है, किन्तु धान का उठाव नहीं होने के कारण उपार्जन केन्द्रों में धान बफर लिमिट से अधिक हो चूका है। ऐसे में कई केन्द्रों में तो अतिरिक्त धान को रखने की जगह नहीं है। ऐसी स्थिति में समितियों के द्वारा धान उठाव का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से चल रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट 7200 तक रखी गई है, लेकिन धान उठाव नहीं होने के चलते बफर लिमिट से पार हो चुका है। केन्द्रों में सीमित जगह होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
गौरतलब हो कि जिला सहकारी बैंक लवन शाखा के अतर्गत 15 उपार्जन केन्द्र आते हंै। यहां 14433 किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनमें से 4396 किसानों से 173988 क्विंटल धान की खरीदी लवन शाखा में की जा चुकी है। जिनमें से महज 12060 क्विंटल धान का ही परिवहन हो सका है शेष 161928 क्विंटल धान का परिवहन होना शेष है।
उपार्जन केन्द्र डोंगरीडीह में 1857 कृषक पंजीकृत है जिनमें से 288 किसान से 10193 क्विंटल धान खरीदी किया जा चूका है। उपार्जन केन्द्र कोरदा में 103 किसानों से 5488 क्विंटल धान, करदा में 136 किसानों से 5171 क्विंटल, बरदा में 608 किसानों से 24250 क्विंटल, खैरा मेें 233 किसानो से 9306 क्विंटल, सिरियाडीह में 175 किसानों से 5992 क्विंटल, मरदा में 152 किसानों से 5545 क्विंटल, कोयदा में 133 किसानों से 4613 क्विंटल, कोहरौद में 310 किसानों से 12168 क्विंटल, धाराशिव 289 किसानों से सरखोर उपार्जन केन्द्र में 387 किसानों से 13864 क्विंटल, अहिल्दा में 332 किसानों से 14702 क्विंटल, लवन में 596 किसानों से 26246 क्विंटल, मुण्डा में 285 किसानों से 11598 क्विंटल, भालूकोना उपार्जन केन्द्र में 369 किसानों से 13828 क्विंटल धान की खरीदी किया गया।
कुल 15 उपार्जन केन्द्रों में 173988 क्विंटल धान की खरीदी कर 4001.742 लाख रूपये, साथ ही 1285 करोड़ रूपये की ऋण की वसूली किया गया। वहीं, परिवहन की स्थिति की ओर देखा जाये तो अब तक महज 12060 क्विंटल धान का ही परिवहन हुआ है, 161928 क्विंटल धान का परिवहन होना शेष है। केन्द्रों में धान की मात्रा बफर लिमिट से अधिक होने के कारण केन्द्र प्रभारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ पड़ रहा है। हालांकि लवन शाखा के कुछ उपार्जन केन्द्रों में धान का उठाव शुरू हो चुका है।
इस संबंध में गिरधारी ध्रुव, प्रभारी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा लवन कहते हंै कि धान का उठाव के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है, कुछ-कुछ केन्द्रो में धान का उठाव शुरू हो चूका है। अब तक 24 प्रतिशत तक धान की खरीदी किया जा चूका है। लिकिंग की वसूली भी किसानों से की जा रही है।


