बलौदा बाजार

तनीषा का स्टेट नेटबॉल में चयन
21-Oct-2024 7:13 PM
तनीषा का स्टेट नेटबॉल में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 21 अक्टूबर। राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाटापारा से तनीषा नामदेव का चयन राज्य टीम में हुआ है, यह प्रतियोगिता 21 से 24 अक्टूबर तक कोरबा में आयोजित है।

तनीषा नामदेव संकुल समन्वयक राजेश नामदेव की पुत्री तथा पंचम दीवान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र नामदेव की भतीजी है। इस सफलता पर नगरवासियों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट