बलौदा बाजार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बलौदाबाजार, 21 अक्टूबर। वन्य प्राणी शिकार के लिए जंगल में ज़ी.आई. तार फैलाकर विद्युत प्रवाह करने वाले दो आरोपी को वन अमला एवं सुरक्षा श्रमिकों ने रंगे हाथों पकड़ा एवं गिरफ्तार कर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया।
वनमंडलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को सोनाखान एवं नवागांव परिवृत के कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान परिसर भुसडीपाली के कक्ष क्रमांक 240 में वन्य प्राणी शिकार हेतु जी.आई. तार फैलाकर विद्युत प्रवाहित किया जा रहा था जिसे कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों के द्वारा रात्रि करीब 9 बजे विद्युत प्रवाह को बंद किया गया।
साथ ही आरोपी को पकडऩे के लिए मौके पर छिपकर निगरानी कर रहे थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे ग्राम सलिहाभाठा निवासी श्यामलाल बिंझवार एवं ग्राम चिखली के शिवप्रसाद बिंझवार को जी.आई.तार निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी कर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया।