बलौदा बाजार

भाटापारा के कांग्रेसी हुए न्याय यात्रा में शामिल
02-Oct-2024 2:41 PM
भाटापारा के कांग्रेसी हुए न्याय यात्रा में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 2 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिदिन भाटापारा विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हो रहे है।

माहेश्वरी ने कहा की प्रथम दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश के सभी विधायक, पूर्व विधायक, छाया विधायक, प्रदेश, जिला, ब्लाक, नगरीय निकाय, पंचायत, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस आदि शामिल हो रहे है। आम जनता द्वारा जगह-जगह स्वागत कर न्याय यात्रा का समर्थन कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के मन से उतर गई है। आज चुनाव हो जाए तो भाजपा 20 सीट भी नहीं जीत पाएगी। भाजपा को जनता चुनकर पछतावा कर रही है। कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। मनुवादी भाजपा सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति,  पिछड़े वर्ग पर अत्याचार कर उन्हे झूठे मामले में जेल भेज रही है। पदयात्रा कार्यक्रम में क्षेत्र से जनपद उपाधक्ष विवेक अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमर मांडवी, सिमगा अध्यक्ष कृष्ण कुमार नायक, लक्ष्मी पांडे, दीपक वर्मा, अंकुश भाटिया, दौलत बंजारे, विष्णु कोशले, संजय वर्मा राजा तिवारी, कुंजी देवांगन बृजमोहन वर्मा, मायाराम वर्मा,रामेश्वर राव,तुलाराम बंजारे,गणपत सतनामी,सुमरण दास मानिकपुरी कपूर चंद खुटे,त्रिलोचन वर्मा,पवन तिवारी,चुलबुल विश्वकर्मा, मोहन यादव,उमेश यादव, जितेंद्र वर्मा, भूपेश जांगड़े,सरिता घृतलहरे आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाग ले रहे है।


अन्य पोस्ट