बलौदा बाजार

भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हुए देवांगन
06-Sep-2024 3:39 PM
भाजपा सदस्यता अभियान  में शामिल हुए देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 6 सितंबर।
रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित संगठन महापर्व भाजपा सदस्यता अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपना भाजपा में सदस्यता लेकर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। 

रायपुर में आयोजित सदस्यता अभियान में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता शामिल हुए, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर एवं मोर्चा के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री का ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया किया गया, इंजीनियर के के देवांगन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भाजपा ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा का छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया, एवं सदस्यता अभियान में देवांगन के नेतृत्व में उनके जिला पंचायत क्षेत्र के 20 से अधिक ओबीसी समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी शामिल हुए।

सदस्यता अभियान के बाद मोर्चा के प्रभारी भरत वर्मा एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय सहित ओबीसी समाज से चुने हुए विधायक एवं मंत्रियों का मोमेंटो एवं साल के साथ सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट