बलौदा बाजार

भाजपा सदस्यता अभियान पर बैठक
30-Aug-2024 2:44 PM
भाजपा सदस्यता अभियान पर बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 30 अगस्त। भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर बैठकों का दौर जारी है। भाजपा शहर मंडल द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में नगर मंडल के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में देश भर में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दी गई।

बताया गया कि 01 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्यता दिलाई जाएगी तथा 2 सितम्बर से देश के राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्रीयों को वहां के प्रदेश अध्यक्षों के द्वारा सदस्य बनाया जाएगा। इसी तरह पूरे देश में 3 सितम्बर से सदस्यता अभियान का आगाज हो जाएगा।

बैठक में सदस्यों को निर्देशित करते हुए भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष संकेत शुक्ला ने कहा कि हर बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाना अनिवार्य है और जो भी कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता की श्रेणी में आने का इच्छुक है, उसे कम से कम 100 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।

भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी ने बताया कि जो सदस्य अपना टार्गेट पूरा करेंगे, वही सक्रिय सदस्यता की श्रेणी में आ पायेंगे। इस कार्यशाला में जिले के उपाध्यक्ष नरेश केशरवानी ने भी अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं से अव्हान किया कि सभी 3 सितम्बर के बाद पूरे नगर में सदस्यता अभियान पुरे तन मन से जुट जायें।

कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी, टेसुलाल धुरंधर, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलम सोनी, जिला मंत्री सुनीता वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, मंडल महामंत्री मणिकांत मिश्रा, पुरूषोत्तम सोनी, आलोक अग्रवाल, रोहित साहू, धनंजय साहू, पुरूषोत्तम साहू, आदित्य बाजपेयी, सहित भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट