बलौदा बाजार

आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कई कार्यक्रम
25-Aug-2024 2:25 PM
आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कई कार्यक्रम

बलौदाबाजार, 25 अगस्त। प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एम.डी.व्ही.शास. उ.मा.वि.बलौदाबाजार में जिला स्तरीय विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा क्वीज प्रतियोगिता,पोस्टर मेकिंग,कविता,पोस्टर पेंटिंग, गीत,कविता एवं अंतरिक्ष से संबंधित वीडियो बच्चों एवं छात्र छात्राओं को दिखाया गया। यह भारत की उस स्वर्ण उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया गया कि हमारा तिरंगा धरती पर नहीं चांद पर लहराया था।  23 अगस्त 2023 के दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया था। चन्द्रयान 3 मिशन विक्रम का लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर आसानी से लैंड हो गया था ऐसा करने वाला भारत पूरे विश्व का पहला देश बन गया। चांद की सतह पर उतरने वाला भारत चौथा देश बना था। 

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘चांद को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा’ है। पूरे भारत देश में 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। जिस जगह विक्रम लैंडर को उतारा गया था, उस पाइंट को शिव शक्ति पाइंट नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जोडऩे के लिए प्रेरित करना है। अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा विभाग बी.आर.पटेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र टंडन, कैलाश साहू सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ऋतु शुक्ला प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एम. डी.व्ही. शास.उ.मा.वि.बलौदाबाजार, अजय साहू, संजय यदु, ऐश्वर्य शर्मा,रवि सिंग, अंजली साहू एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एम.डी.व्ही.शास.उ.मा.वि. बलौदाबाजार के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में ओम प्रकाश कोशले, धीरेन्द्र नामदेव,संजय यदु उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट