बलौदा बाजार

बलौदाबाजार हिंसा कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार
16-Aug-2024 5:01 PM
बलौदाबाजार हिंसा कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 16 अगस्त।
जिला मुख्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी में शामिल कांग्रेस पार्षद पंकज(गोल्डी) मरैय्या को गिरफ्तार कर किया है।  बलौदाबाजार हिंसा में अब तक 178 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि दशहरा मैदान में 10 जून को हुए सतनामी समाज के प्रदर्शन में विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस पार्षद पंकज(गोल्डी) मरैय्या, और एनएसयूआई बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा शामिल हुए थे। मामले में पूछताछ के लिए विधायक देवेंद्र यादव को सिटी कोतवाली थाना बुलाया था। 

पुलिस ने विधायक से घटना से संबधित 100 से अधिक सवाल किए थे। वहीं 10 जून के बाद से फरार एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा की गिरफ्तारी बीते 25 जून को हो चुकी थी वहीं 6 जुलाई को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में अब कांग्रेस पार्षद की गिरफ्तारी हुई है।

बिना साक्ष्य के हो रही गिरफ्तारी-शैलेश नितिन
25 जून को हुए एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी और जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते कहा था कि पुलिस बिना साक्ष्य के कांग्रेस के लोगों की गिरफ्तारी कर रही है।

उन्होंने कहा था कि, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा घटना के समय कलेक्ट्रेट में नहीं था। पुलिस साक्ष्य के लिए जो वीडियो दिखा रही, वो सूर्यकांत वर्मा नहीं वह केवल प्रदर्शन स्थल पर देवेंद्र यादव के साथ मौजूद थे। कांग्रेस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था।


अन्य पोस्ट