बलौदा बाजार

सीएम ने शिवरतन को दी बधाई
05-Jun-2024 7:14 PM
सीएम ने शिवरतन  को दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 5 जून। छत्तीसगढ़ में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन और एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर राम प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के पक्ष में परिणाम आने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का ये दिन हमारे देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है।

  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी सभी जो संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि विधानसभा में हमने 54 सीट पर जीत दर्ज कराई और लोकसभा में भी 11 में से 10 सीट हमने जीता हैं। जनता ने हमें जनादेश दिया है उसपर खरा उतरना है। मोदी की गारंटी जिस पर हम काफी काम कर चुके हैं उससे पूरा करने की दिशा में आगे बढऩा है।

कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने भी संबोधित किया और  शिवरतन शर्मा ने कहा कि 100 दिन में हमारी सरकार ने जो काम किया है उस पर छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा जताया उसके लिए हम समस्त जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हमारे सभी शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद हम सबको मिला, जिसके परिणामस्वरूप हम छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है।


अन्य पोस्ट