बलौदा बाजार

बच्चों ने उज्जैन में दी कथक प्रस्तुति
29-May-2024 2:52 PM
बच्चों ने उज्जैन में दी कथक प्रस्तुति

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 29 मई। भाटापारा नगर की प्रज्ञा साहू व समृदि साहू द्वारा उज्जैन में आयोजित महाकालेश्वराय संकृति महोत्सव राष्ट्रीय नृत्यांजली (कत्थक) कार्यक्रम में शामिल हुए। एक ही नृत्य पर दोनों बच्चों द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रथम इनाम प्राप्त हुआ व नगर का नाम रोशन किया। प्रज्ञा व समृद्धि सिंगारपुर स्कुल की प्रधान पाठिका प्रीति साहू व डाक विभाग बेमेतरा में इंस्पेक्टर हेमलाल साहू की सुपुत्रियां है।


अन्य पोस्ट