बलौदा बाजार

राजधानी में डॉ. ललित सिंह ठाकुर का सम्मान
27-May-2024 2:52 PM
राजधानी में डॉ. ललित सिंह ठाकुर का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 27 मई। बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर के रूप मे छत्तीसगढ़ लोक रामायण विधा के सिध्दस्त नायक डॉ, ललित सिंह ठाकुर अंतरराष्ट्रीय पाश्र्व गायक के रूप में सुविख्यात ग्राम कड़ार भाटापारा के निवासरत को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के एक चैनल पर लोक गीत / रामायण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा कार्यालय के चैनल द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में डॉ. ललित सिंह ठाकुर के साथ सुप्रसिद्ध लोक / भजन गायिका वीणा साहू ललिता देवी ठाकुर गीता राम सोनवानी विजय कुमार सोनपैरी श्यामला शर्मा प्रकाश नामदेव और उद्घोषिका मधुमिता पाल की सकुशल संचालन ने समा बांधी दुर्गा लोक कला मंच ग्राम कड़ार भाटापारा संस्था के कलाकारों ने प्रशंसा की।

उक्ताशय की जानकारी दुर्गामाला सांस्कृतिक लोक कला मंच के अध्यक्ष गजहंसराज सिंह ठाकुर ने जानकारी दी।


अन्य पोस्ट