बलौदा बाजार

धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
11-May-2024 2:46 PM
धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 11 मई।  सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

शुक्रवार सुबह 9 बजे स्थानीय पं. वाल्मीकि शुक्ल स्मृति विप्र वाटिका में समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला सचिव सुशील तिवारी कोषाध्याय के राजकुमार तिवारी समेत समाज के वरिष्ठजनों जीपी मिश्रा राजकमल मिश्रा व्हीडी दीवान रामाकांत झा अरविंद शुक्ला प्रमोद शुक्ला शरद शुक्ला आदि की उपस्थिति में भगवान परशुराम की पूजा तथा महा आरती की गई।

महा आरती के बाद समस्त विप्रजनों और नगर वासियों को प्रसाद वितरण किया गया। पूजन में बड़ी संख्या में विप्रजनों ने भाग लिया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी।

 शुक्रवार संध्या सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा बजरंग चौक स्थित महावीर मंदिर से जय श्री राम के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बजरंग चौक से सदर रोड नेहरू चौक गांधी चौक होते हुए मुख्य मार्ग पहुंची जहां से विप्र वाटिका तथा दुकानों से पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा भगवान परशुराम की पूजा कर नगर की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।  शोभायात्रा का नगर के विभिन्न चौक चौराहे में विभिन्न धर्म समाज तथा राजनीतिक दलों के द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य मार्ग से होते हुए शोभायात्रा  विप्र वाटिका तक पहुंची, जहां भगवान श्री परशुराम की पूजा तथा आरती की गई।

विप्र वाटिका में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शुक्रवार देर शाम तक भी विप्र वाटिका परिसर में सामाजिकजनों का रात्रि भोजन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शोभायात्रा के में तारा शर्मा नरेंद्र शुक्ला नीलम दीक्षित शिव शुक्ल राजा तिवारी संकेत शुक्ला प्रवीण शुक्ला शेखर शुक्ला मनोज दुबे नितेश शर्मा कृष्ण त्रिवेदी शिशिर त्रिवेदी विनोद शुक्ला संजय पांडेय अविनाश तिवारी अभिषेक तिवारी प्रसन्न दीवान आशुतोष मिश्रा अविनाश मिश्रा विकास तिवारी आदित्य बाजपेई शैलजा मिश्रा त्रिवेदी सुलक्षणा मिश्रा लक्ष्मी संकेत शुक्ला नम्रता शुक्ला ऋतु शुक्ला ममता शुक्ला आरती दुबे बबली दुबे अनुभा मनोरमा वाजपेई समेत बड़ी संख्या में बड़ौदा बाजार सर्व ब्राह्मण समाज के स्त्री पुरुष तथा बच्चे उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट