बलौदा बाजार

आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महावीर भगवान का मस्तकाभिषेक
27-Apr-2024 2:58 PM
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महावीर भगवान का मस्तकाभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 27 अप्रैल। श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह दिगंबर जैन मंदिर भाटापारा में महावीर जयंती के पावन अवसर पर पांडुक शीला में विराजमान कर भगवान महावीर का अभिषेक संपन्न हुआ।

अभिषेक के पश्चात शांति धारा का सौभाग्य प्रकाश मोदी को प्राप्त हुआ, शांति धारा के पश्चात श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी की मूलनायक प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक प्रारंभ हुआ, सर्वप्रथम संरक्षक प्रकाश मोदी एवं नवीन गदिया के द्वारा प्रारंभ हुआ, उसके पश्चात सभी भक्तों ने भगवान का मस्तककाभिषेक संपन्न किया।

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में साल में दो बार भगवान का मस्तकाभिषेक संपन्न होता है। महावीर जयंती और एक महावीर निर्वाण कल्याणक के दिन, यह प्रतिमा अतिश्यकारी प्रतिमा है, इस प्रतिमा का स्वभिषेक कई बार मंदिर की में हो चुका है। इस प्रतिमा का मस्तकाभिषेक का शुभ अवसर प्राप्त करना शुभ कार्य होता है। मस्तकाभिषेक के पश्चात श्री महावीर भगवान की प्रतिमा मस्तक पर विराजमान कर सभी भक्त मंदिर परिसर में छोटा सा जुलूस निकालकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाएं। उक्त जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने प्रदान की।


अन्य पोस्ट