बलौदा बाजार

55 से अधिक ईंट निर्माताओं पर 15 लाख का जुर्माना
23-Apr-2024 6:42 PM
55 से अधिक ईंट निर्माताओं पर 15 लाख का जुर्माना

बलौदाबाजार, 23 अप्रैल। आधा सैकड़ा से अधिक अवैध ईंट निर्माताओं पर खनिज विभाग ने 15 लाख का जुर्माना लगाया है।

खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से ईट निर्माण करने वाले लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कसडोल तहसील के अमलीडीह, बलौदा, कुम्हारी, घटमड़वा सहित अवैध रूप से ईंट निर्माण करने वाले विभिन्न गांव के 32 लोगों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 6 लख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार सुहेला तहसील में बासिन, सुहेला, करही सहित आसपास के 15 ईंट निर्माता पर कार्रवाई की गई एवं चार से पांच लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

पलारी विकासखंड के ग्राम बिनौरी, पलारी, पनगांव, अमेरा, ओड़ान सहित विभिन्न गांव के 11 र्इंट निर्माता पर चार लाख से अधिक राशि का जुर्माना लगाकर कार्रवाई की गई।

जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।  इस संबंध में खनिज विभाग के सहायक उप निरीक्षक भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट