बलौदा बाजार

कड़ाके की ठंड, अलाव का सहारा
20-Dec-2023 8:38 PM
कड़ाके की ठंड, अलाव का सहारा

बलौदाबाजार, 20 दिसंबर। कुछ दिनों से उत्तर की बर्फीली हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम पारा में जारी गिरावट का क्रम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम पारा में गिरावट होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के प्रभाव से लवन नगर सहित आसपास अंचल में ठिठुरन बढ़ गई है तथा शुष्क हवाओं के प्रभाव से प्रतिदिन न्यूनतम पारा में गिरावट हो रही है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम पारा में गिरावट देखी जा रही है।

आलम यह है कि लोग ठंड से बचने सुबह शाम गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, वहीं दिन में लगातार तापमान बढ़ रहा है, लेकिन दिन ढलते ही ठंड बढ़ जाती है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव जलाकर तापते नजर आ रहे है। इन दिनों सुबह 8 बजे तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में चले जाते है।

शाम 7 बजे तक की सभी दुकाने बंद हो जाती है। दिन में काफी तेज धूप निकलने के बाद शाम ढलते ही कंपकंपी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रखा है।

एक समय था जब लोग ठंड नहीं पडऩे पर अपने-अपने गर्म कपड़ों को सुरक्षित रख दिये थे, लेकिन उत्तरी हवाओं के आगमन के साथ ठंड का दौर पुन: शुरू होने पर लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हंै।


अन्य पोस्ट