बलौदा बाजार

शिवरतन ने किया अक्षत कलश यात्रा का स्वागत, उमड़ी रामलला के भक्तों की भीड़
18-Dec-2023 6:30 PM
शिवरतन ने किया अक्षत कलश यात्रा का स्वागत, उमड़ी रामलला के भक्तों की भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 18 दिसंबर। रामलला की जन्मभूमि अयोध्या से निकली अक्षत कलश यात्रा रविवार को भाटापारा नगर में निकाली गई। इस यात्रा में उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा भी शामिल होकर कलश को सिर पर उठाकर पैदल चले। यात्रा नगर के सती मंदिर से प्रारंभ होकर सदर मार्ग होते हुए रामसप्ताह चौक से जयस्तम्भ चौक होकर फवारा चौक, सुभाष बाजार होते हुए महाकाल मंदिर नगर पालिका के पास सम्पन्न हुई।

ज्ञात हो कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण—प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर के लोगों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से देशभर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई है, जिसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद को सौंपी गई है। इस अक्षत कलश यात्रा के जरिए रामलला के भक्तों को घर—घर पहुंचकर न्यौता दिया जा रहा है।

उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने बताया कि 500 वर्षों के संघर्ष लगभग डेढ़ लाख लोगों के बलिदान के बाद 22 जनवरी 2023 को भगवान राम अपने महल अयोध्या जन्मभूमि में विराजमान होंगे। पूरे विश्व में उस दिन दीपावली मना कर प्रभु श्री राम का स्वागत किया जाएगा। वहीं 22 जनवरी को देश भर के मंदिरों में सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक सामूहिक रूप से प्रभु राम जी का भजन कीर्तन होगा। संध्याकाल में मंदिरो को दीपों से सजा कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस अक्षत को समस्त सनातन धर्मावलंबी कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाकर सुविधा अनुसार अयोध्या दर्शन का निमंत्रण देंगे।


अन्य पोस्ट