बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 12 दिसंबर। विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर जिला भारतीय जनता पार्टी, बलौदाबाजार द्वारा कार्यालय के समक्ष मुख्य मार्ग पर जोरदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा ने प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बनने पर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर आमजन को धन्यवाद एवं श्री साय जी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, अशोक जैन, नरेश केसरवानी, खोडस राम कश्यप, हेमंत टिकरिहा, पोषण पटेल, मंडल अध्यक्ष वासु देवसिंह ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग, महामंत्री गौतम सिंह चौहान, महामंत्री तरूण वर्मा, पी के साय, आकाशसिंह, वेदांत, कमलेश साहू, कृष्णा साहू, कृष्णा द्विवेदी, यश ठाकुर, कुलदीप कन्नौजे, टोनू सरदार, पोखराम विश्वकर्मा, घनश्याम भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


