बलौदा बाजार

उप स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन बनेगा
06-Oct-2023 7:52 PM
उप स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन बनेगा

भटगांव, 6 अक्टूबर। भटगांव में 57 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन बनेगा।

ज्ञात हो कि स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह होनी चाहिए। भटगांव शहर की आबादी के हिसाब से यहां के उप स्वास्थ्य केन्द्र में भवन नहीं होने की वजह से आए दिन परेशानियों सामना करना पड़ता है। पर्याप्त मात्रा में जगह नहीं होने के कारण उप स्वास्थ्य केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालन के लिए नया भवन निर्माण हेतु 57.00 लाख रुपए की राशि बिलाईगढ़  विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय के अनुशंसा पर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने स्वीकृति देकर भटगांव शहर को एक और सौगात दी है।  नया भवन बन जाने के बाद शहर की आबादी के हिसाब से आधुनिक चिकित्सा सुविधा या पर्याप्त मात्रा मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है ।

ताकि भटगांव क्षेत्र वासियों को शासकीय चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सके।


अन्य पोस्ट