बलौदा बाजार
शराबबंदी की मांग, भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
12-Sep-2023 9:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 12 सितंबर। कांग्रेस सरकार से शराबबंदी की मांग लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन करते हुए जिला भाजपा कार्यालय के पास सभा कर आबकारी विभाग के मद्यभंडार गृह का घेराव किया।
सभा के माध्यम से पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल ने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए आज महिला मोर्चा की बहनों ने यह प्रदर्शन किया है। जो सरकार, संगठन गंगा जल की झूठी कसम खा सकती है उसका कोई भरोसा नहीं है। शराब के कारण अनाचार की घटनाएं हो रही हैं, सरकार के पास करने के लिए कुछ नहीं है। इस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने की हमारी तैयारी है।
जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुलोचना यादव ने कहा कि गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। पिछले कुछ दिनों में ही 8 से ज्यादा लोगों की मृत्यु जहरीली शराब, अवैध शराब पीने से हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


